फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल से मुआवजे की मांग, एक माह में निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत ने अपने फैसले में लगभग 9 साल से क्षतिपूर्ति के लिए विद्युत विभाग का चक्कर लगा लगा रहे पीड़ितों को सुलह समझौते के आधार पर एक माह के अंदर न्याय दिया है । लोगों को मुकदमों से बचने और सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करने के लिए स्थायी लोक अदालत बनाया गया है । दीवानी न्यायालय प्रांगण में चल रहे स्थायी लोक अदालत में परासिया रुद्रपुर की निवासी कलावती देवी , विक्रम यादव व गोपाल यादव ने स्थाई लोक अदालत में पांच जनवरी को आवेदन दिया। आवेदन बताया कि उसके खेत में बिजली के पोल लगे हैं। 4 अप्रैल 2009 को शॉर्ट सर्किट से उनके खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । यह बिजली विभाग की लापरवाही है। इसकी जांच विद्युत मंडल द्वारा कराकर 29 नवंबर 2011 को कराया गया और भुगतान के लिए विभाग को आदेशित किया । लेकिन आज तक उनको भुगतान की धनराशि प्राप्त नहीं हुई। अपने मुआवजे की मांग को लेकर वह बराबर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम यहां दौड़ते रहे । लोक अदालत में यह मामला आने के बाद कमेटी ने दोनों लोक अदालत की कमेटी ने दोनों पक्षो की बात सुनी । विद्युत वितरण खण्ड प्रथम की ओर से प्रत्येक के नाम से अलग अलग धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही और सभी के नाम से क्रमश: 4600, 4800, 4800 का चेक कलावती देवी, विक्रमा यादव व गोपाल यादव के नाम से स्थाई लोक अदालत की कमेटी को दिया। जिसे कमेटी ने शिकायतकर्ता को देकर मामले का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें