फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल रेलवे स्टेशन पर चला आपरेशन किलाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह से मुख्य टिकट निरीक्षक आरएन शाह के नेतृत्व में आपरेशन किलाबंदी अभियान चलाया गया। जिसमें कई यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला गया। जबकि कई यात्रियों के जुर्माना अदा न करने पर चालान कर दिया गया। आपरेशन किलाबंदी से माडल रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन

बुधवार को माडल रेलवे स्टेशन पर चलाए गए आपरेशन किलाबंदी के दौरान छपरा से आए मुख्य टिकट निरीक्षक आरएन शाह के नेतृत्व में चल टिकट परीक्षकों ने स्टेशन पर किलाबंदी करके टिकट सघन छानबीन की। इस दौरान ट्रेनों के बेटिकट यात्रा करने वालों के साथ ही प्लेटफार्म टिकट के बिना टहलने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। जिसमें लगभग 200 यात्रियों से एक लाख पैंतालीस हजार रुपए की वसूली की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि यह आपरेशन किलाबंदी अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा करने वाले एवं परिसर में गंदगी फैलाने वालों से एक लाख पैंतालीस हजार रुपये की वसूली की गई है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। जिससे रेलवे राजस्व के नुकसान की भरपाई हो सकेगी। आपरेशन किलाबंदी में चल टिकट परीक्षक मिथिलेश सिंह, प्रेम सिंह मीणा, रामकिशोर, रविभूषण सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें