फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कृषि इंजीनियरिंग परीक्षा में कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर उफ़ॱर नारायनपुर के अमित कुमार सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उप राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर क्षेत्र ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है। रजमलपुर निवासी अखिलेश सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह को कानपुर स्थित चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमित एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी कर पीसीएस एवं बैंकिग की तैयारी कर रहा है। अमित अपनी सफलता श्रेय माता सारिका देवी पिता अखिलेश सिंह के साथ साथ गुरुजनों को दिया। अमित की हाईस्कूल सेंट मैरिज स्कूल एवं इंटर देवस्थली विद्यापीठ से पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें