रामगढ़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बेलहरी के चयनित 8 पात्र लोगों को इंटक जिलाध्यक्ष व कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने शौचालय निर्माण के लिए पहली किश्त के छह-छह हजार रुपये के चेक वितरित किए। चेक वितरण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत शौचालय का निर्माण पहले कराऐं। उन्होंने शौचालय का निर्माण कराने वाले आठ लाभार्थियों को चेक भी वितरित किये। चेक पाने वाले श्याम बाबू गोंड, माधुरी देवी, विनोद विंद, सावत्री देवी, रमिता देवी, बिंदा देवी, फूलमारो देवी, तथा बैजनाथ यादव थे। इस मौके पर राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष बिंद, वीरेंद्र गोंड आदि लोग उपस्थित रहे।