दुबहर। व्यक्ति को किसी भी संकट एवं विपत्ति के समय साहस धैर्य से काम लेना चाहिए। तभी जाकर व्यक्ति के ऊपर आए हुए संकट का निवारण होता है । उक्त बातें दुबहर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी मोती चन्द चौरसिया ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा कि इस तरीके के प्रशिक्षण से छात्रों में संकट से निपटने की कला के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस मौके पर अध्यापक एवं प्रशिक्षक रूद्र प्रकाश तिवारी ने सभी छात्राओं को प्राथमिक उपचार, अग्निशमन सुरक्षा, गैस रिसाव, भूकंप से बचाव एवं आपदा से बचाव के बारे में प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षित किया। इस मौके पर कस्तूरबा की छात्राओं ने कई अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनपीआरसी कल्याण जी चौबे, वार्डेन निशा रानी , नूतन रंजन, रूद्र प्रकाश तिवारी, राजीव दुबे, गुलाब शेख, पल्लवी उपाध्याय, मीरा, पुष्पा, आरती आदि लोग उपस्थित रहे।