फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपंस के रिक्त पद पर अभियंता की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत सदस्योें ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की कि जिला पंचायत, बलिया में रिक्त पड़े अभियंता के पद पर शीघ्र तैनाती की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिला पंचायत कार्यालय बलिया में करीब तीन माह से अभियंता का रिक्त पद पड़ा हुआ है। जिसके चलते किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक आपके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे जिला पंचायत सदस्यगण दु:खी है। उल्लेख किया गया है कि जब जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के गांव में पहुंचते है तो उनके सामने ग्रामीण विकास से संबंधित कई सवाल खड़ा कर देते है। जिनके सामने मुंह दिखाना दुभर हो गया है। ममता यादव, योगेंद्र वर्मा, जयप्रकाश यादव, रविंद्र यादव, अमित कुमार यादव, जितेंद्र यादव, निर्जला सिंह, टीएन यादव, वेदप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें