बलिया। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को रोटरी क्लब की ओर से ऑफिसर्स क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एडीएम मनोज सिंघल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने का काम सर्वप्रथम गुरुजन की करते हैं। वह छोटे पौधे को अपने संस्कार, विचार एवं अनुभव से सफल संपूर्ण विचारवान पुरुष बनाते हैं। क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि माता जन्म देती है लेकिन समाज हम कैसे सफल हों, यह काम गुरुजन की करते हैं। समारोह में शिक्षक अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम जी, ज्ञानेन्द्र पांडेय, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष पांडेय, श्रीमती संजना तिवारी, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तवा, श्रीमती शीला सिंह, श्रीमती सुनिता ज्योति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. प्रसाद, अशोक सेठ, अजीत कुमार, रोहित पांडेय, हर्ष श्रीवास्तव, अनिल कुमार, राजीव कुमार, पवन सिंह आदि थे।