फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसोऱं् ने सीमएस से कही समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नर्सों की कमी के कारण काम के अधिक बोझ से आजिज जिला अस्पताल के नर्सों ने सोमवार को सीएमएस के साथ मिलकर अपनी मांग रखी। नर्सों का कहना था कि स्टाफ की कमी के कारण हमें काफी ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ रही है, छुट्टियां नहीं मिल रही है। मांग किया की जिन नर्सों की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई गई है, लेकिन वह आ नहीं रही है। उन्हें तत्काल बुलाया जाय। इसके साथ सीएचसी पर जहां अधिक नर्स है, उन्हें जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया जाय। क्योंकि जिला अस्पताल में मरीजों का लोड अधिक रहता है। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसपी राय ने कहा कि दो से तीन दिन में व्यवस्था हो जाएगी इसके लिए पीएमओ और ऊपर खबर भेज दी गई है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कुछ किया जाएगा तब तक लोग काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें