फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर भटक गए क्षेत्र के प्रबुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र के प्रबुद्ध व विभिन्न दलों के राजनैतिक लोग इन दिनों विकास के मुद्दे से भटक गए हैं। इस क्षेत्र में मुख्य मुद्दा लाल बालू, शराब का कारोबार व राशन वितरण प्रणाली बन कर रह गया है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से पहले उच्च न्यायालय के निर्देश पर पिछली सरकार ने इब्राहिमाबाद में अग्निशमन केंद्र, सोनबरसा में मंडी समिति, जीजीआईसी का निर्माण कार्य के साथ ही रामबालक बाबा सेतु का निर्माण कार्य शुभारंभ किया गया। तहसील क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की मानें तो चुनाव के बाद अब उक्त सभी निर्माण कार्य ठप है या फिर कच्छप गति से चल रहे हैं। अभी भी कई बुनियादी सुविधाएं क्षेत्र में मुहं बाये खड़ी है, लेकिन सभी विकास के मुद्दों को दरकिनार कर क्षेत्र के लोग लालबालू की चर्चा कर रहे हैं। आम लोग अपना मकान बनाने के लिए या तो महंगे दामों में बालू खरीद रहे हैं या फिर अपना मकान का निर्माण कार्य ठप रखे हैं। इसके अलावे शराब के मुद्दे पर बहस हो रही है, लोगों का कहना है कि भोजापुर में संचालित अंग्रेजी, देशी व बीयर की दूकानों को हटाने के लिए महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया था, खुद जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी शराब की दूकानें नहीं हटी। लोगों का कहना हैं कि भले ही पुलिस व आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी रोकने की कोशिश करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस, सफेदपोश व आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। यही नहीं लोगों का कहना है कि वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कुछ दूकानदारों को निलंबित किया गया है। आज भी गोदाम से उठान करने पर दूकानदारों से प्रति कुंतल 75 रुपया लिया जाता है। वहीं जांच के नाम पर दूकान संबद्ध तथा दूकान बहाली के नाम पर मोटी रकम वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें