फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टेलीकाम कैजुअल एंड कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि बार-बार आंदोलन करने तथा विभाग की ओर से दिए गए लिखित आश्वसान के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि नए टेंडर में श्रम कानून का पालन नहीं किया गया है। कर्मियों ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर शिवबहादुर यादव, अरुण कुमार सिंह, रवि कुमार, बृजमोहन, सोनू कुमार, धर्मेन्द्र पांडेय, अवधेश पाठक, लक्ष्मण राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें