फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के खिलाफ कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के जिला इकाई की ओर से गुरुवार को अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड के परिसर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। वक्ताओं ने एक्सईएन की ओर से किए गए पटल परिवर्तन के आदेश की निंदा करते हुए गुलाब चंद्र प्रसाद के पटल परिवर्तन आदेश को निरस्त करने की मांग की। चेताया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सिंचाई विभाग के कार्यालयों का कामकाज ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर रामप्रकाश श्रीवास्तव, चौधरी आनंद कुमार, नवीन यादव, रंजय कुमार, त्रिभुवन राम, रामभरत पटेल, संजीव कुमार सिंह, संजय राम, प्रद्युम्न कुमार राय, उमाशंकर यादव, रमेश कुमार राजेंद्र वर्मा, मृत्युंजय सिंह, सुनील मधुकर, धमेंद्र पांडेय, संजय यादव, रामप्रवेश यादव, विजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें