बलिया।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक नगर पंचायत बांसडीह स्थित जनरेशन इंडिया कार्यालय के हाल में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें जिले के प्रत्येक ब्लाकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद में अशोक पाठक को सर्व सम्मत से संयोजक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी माला पहनाकर स्वागत करते हुए आशा एवं विश्वास जताया कि जनपद में संगठन के माध्यम से परिषद को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रतुल कुमार ओझा, सुरेंद्र तिवारी, महेश दत्त तिवारी, संतोष तिवारी, आलोक रंजन मिश्र, डा. पीएन तिवारी, अनुपम कुमार मिश्र, डा. राजेश्वर तिवारी, डा. डीके शुक्ला को जिला स्तरीय कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया। अगली बैठक में परिषद के कार्यकारिणी का विस्तार करने की कार्रवाई किए जाने की बात करते हुए बैठक संपन्न हुई। संयोजक अशोक पाठक ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में संस्था का गठन किया जाएगा।