बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की रिकवरी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम ने कुल 20 मोबाइल बरामद किया। जिसे बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मालिकों को सुपुर्द किया। उधर, मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिलखिला गए। उन्होंने एक स्वर से एसपी व एएसपी सहित सर्विलांस टीम के प्रति आभार जताया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न नागरिकों द्वारा उनके मोबाइल फोन की गुमशुदगी के संबंध में थानों में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें सर्विलांस टीम द्वारा लगातार प्रयास से कुल 20 मोबाइल की रिकवरी की गई। मोबाइल धारकों द्वारा मोबाइल मिलते ही खुशी जाहिर करते हुए बलिया पुलिस को धन्यवाद दिया गया। मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस टीम में प्रभारी संजय सरोज, मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह, आरक्षी राकेश कुमार यादव, आरक्षी रोहित कुमार यादव, आरक्षी मनोज कुमार पाल आदि रहे।