बलिया। नगर पालिका की ओर से शहर में चार प्रमुख सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में इसका कुछ पता नहीं है। हर तरफ सड़क तक दुकानें सज रही हैं। इससे जाम की समस्या से छुटाकारा नहीं मिल रहा है। हकीकत में शहर में वेंडिंग जोन बनाने की योजना फाइलों में सिमट कर रह गई है। जबकि डूडा और नगर पालिका के अधिकारी योजना को जल्द ही अमली जामा पहनाने का दावा कर रहे हैं। नगर पालिका की टीम नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों का चालान कर जुर्माना वसूलती है लेकिन, वेंडिंग जोन में मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
बता दें कि करीब दो साल से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। मगर अभी तक लागू नहीं हो सका। हालांकि इसके लिए डूडा द्वारा प्रयास करते हुए 20 स्थान चिह्नित किए गए। मगर अभी तक कोई प्रगति नजर नहीं आती।
शहर में बेतरतीब लगती है दुकानें
शहर के शहीद चौक पार्क से लेकर लोहापट्टी, रेलवे स्टेशन, सिनेमा रोड, विशुनीपुर सब्जीमंडी, चित्तू पांडेय, सब्जी मंडी, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा तक स्ट्रीट वेंडर भटकते रहते हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदार पटरियों पर कब्जा किए रहते है, जिससे अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है।
चिह्नित स्थान जहां बनाया जाना है वेंडिंग जोन
चौक से पानी के टंकी रोड, अन्नपूर्णा होटल के बगल की गली, चौक से पानी के टंकी वाले रोड पर पहली बायीं गली, गुरुद्वारा रोड के पीछे वाली गली, गुरुद्वारा के पीछे रोड, टाउन हाल मवेशी अस्पताल के सरकारी स्कूल गली, बिचलाघाट पुलिस चौकी के सामने से चौक को जाने वाली सड़क के बायीं तरफ वाली गली, शनिचरी मंदिर से एलआईसी होते हुए माल गोदाम तक, काली मंदिर से बालेश्वर मंदिर होते हुए दुर्गा मंदिर तक, पुराने पोस्ट ऑफिस से नया चौक, एलआईसी के सामने से रामलीला मैदान होते हुए चंद्रगुप्त मंदिर शांति पार्क होते हुए भृगु मंदिर तक, दुर्गा मंदिर के पास जापलिनगंज पुलिस चौकी से सतीश चंद्र कॉलेज, चौक सुतरी पट्टी होते हुए लोहिया मार्केट रोड तक चूना वाली गली, बस स्टैंड गडवार रोड बायीं तरफ, ओवर ब्रिज पुल के नीचे, कासिम बाज़ार रोड बायीं तरफ, गुदरी बाज़ार रोड बायीं तरफ, चित्तू पाण्डेय चौराहा से सागरपाली रोड माल्देपुर स्टैंड, कचहरी-मिड्डी चौराहा-टीडी कॉलेज आदि।
शहर में वेंड्रि जोन चिह्नित कर और उसकी सूची बना कर नगर पालिका के अधिकारियों को सौंप दी गई है। उसको लागू करना नपा का काम है।-विनय गौतम, प्रबंधक, डूडा, बलिया।