बलिया। जिले की नौ सड़कों के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। लोक निर्माण विभाग की से 2.4342 करोड़ का प्रस्ताव विशेष मरम्मत योजना के तहत भेजा गया है। विभाग इन सड़कों की प्री टेडरिंग में भी जुटा है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति में करीब डेढ़ माह ही बचे हैं। इस बीच लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों की नौ सड़कों के कायाकल्प को लेकर विशेष मरम्मत योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन सड़कों का निर्माण कुल 2 करोड़ 43 लाख 42 हजार की धनराशि खर्च की जाएगी।
विभाग को इन सड़कों की स्वीकृति का इंतजार है। हालांकि विभाग की ओर से प्री टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद तुरंत काम शुरु कराने के उद्देश्य से विभाग प्री टेंडरिंग कर रहा है। चयनित एजेंसी की जिम्मेदारी होगी कि स्वीकृति मिलने के बाद कार्य में विलंब नहीं करे।