फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत जमा कराई 20 लाख रुपया बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विद्युत उपकेंद्र अवाया के प्रांगण में उपभोक्ता शिविर लगाया गया। शिविर में बिल सुधार और एकमुश्त समाधान योजना के तहत 20 लाख रुपए बकाया विद्युत मूल्य की वसूली का रिकॉर्ड स्थापित किया गया। अवर अभियंता अवधेश कुमार और सहायक अभियंता अजय कुमार मिश्र ने बताया कि त्रुटि पूर्ण विद्युत बिलों में सुधार और एकमुश्त जमा योजना के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन बकायेदारों को नोटिस जारी किया है या उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जानकारी दी कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च है। विद्युत मूल्य 31 मार्च तक जमा किया जा सकता है। जेई के अनुसार अभी तक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 82 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने योजनाओं से उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें