फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 2 सांसद, 7 विधायक और दो मंत्री...पर शहर में एक पार्किंग नहीं, नतीजा सड़क पर खड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो सांसदों और सात विधायकों का जिला। इसमें दो मंत्री भी हैं। फिर भी शहर में एक भी पार्किंग नहीं है। इसके कारण बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर आने वाले लोगों को वाहन सड़क या पटरियों पर खड़ा करना पड़ता है। यदि वाहन खड़े कर देते हैं तो ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट कर एक नई मुसीबत खड़ी कर देती है। कुछ माह पहले शहर के रामलीला मैदान में अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए भूमि देखी गई थी, लेकिन ये योजना भी परवान नहीं चढ़ पाई। एक साल में गल पार्किंग में 19 हजार से ज्यादा चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


शहर में बड़े-बढ़े व्यावसायिक मकान तो बना लिए गए, लेकिन उनमें पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराए जाने से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बैंक हो या मॉ़ल, वहां आने वाले लोगों को अपने दोपहिया या चारपहिया वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े करना पड़ता है। आढ़े तिरछे वाहनों को खड़ा करने से रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। नतीजा ये होता है पुलिस ऐसे वाहनों का चालान काटने लगती है।

परेशान होने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि गलती तो उस परिसर से संबंधित लोगों की है, जहां वह किसी काम के सिलसिले में जाते हैं। जिला व नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार इसकी लगातार अनदेखी करते है, जिससे सड़क की पटरियां अतिक्रमित हैं और जाम का कारक बन रही है। लोगों का कहना है कि बैंक, बाजार और सार्वजनिक स्थल बगैर पार्किंग के संचालित होत है। यहां जाने वाले लोगों के सामने वाहन खड़ा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर लगी रहती है वाहनों की भीड़

पंजाब नेशनल बैंक स्टेशन टाउनहाल रोड पर है। इसके अलावा स्टेशन मालगोदाम रोड पर एसबीआई की सिटी ब्रांच, यूनियन बैंक की मेन ब्रांच और ओक्डेजनगंज पुलिस चौकी के सामने बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक की शाखा है। यहां बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। बैंक की न अपनी कोई पार्किंग है और न ही आसपास कोई सरकारी पार्किंग है। ग्राहकों को मजबूरी में वाहन बैंक के बाहर खड़ा करना पड़ता है।

पार्किंग का अभाव सड़क पर वाहन

सिविल लाइन क्षेत्र में एक्सिस बैंक, जिलाधिकारी आवास के सामने एसबीआई, मिड्ढी में एसबीआई की मुख्य शाखा के अलावा एनसीसी तिराहा पर आईसीआईसी बैंक और कुंवर सिंह चौराहा के पास यूनियन बैक की शाखा स्थित हैं। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

पार्किंग के लिए जगह की तलाश कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रमुख बाजारों आदि के आसपास जमीन तलाशी जा रही है।-त्रिभुवन, सीआरओ एवं प्रभारी अधिकारी, नगरी निकाय
विज्ञापन


2023 में गलत पार्किंग पर कटा चालान

माह चालान
जनवरी-2065

फरवरी-1501

मार्च-1715

अप्रैल-1632

मई -1983

जून-1773

जुलाई -1934

अगस्त-1378

सिंतबर-1285

अक्तूबर-870

नवंबर-1380

दिसंबर-1740

कुल-19256

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें