फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख श्रमिकों को मिले 25.09 करोड़, चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। असंगठित श्रमिकों के भरण पोषण हेतु लाइव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में किया गया। जिसमें सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भरण-पोषण भत्ता वितरण के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को एक हजार रुपए उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। जिले के 31 अक्तूबर तक पंजीकृत 250966 श्रमिकों को कुल 25 करोड़ 9 लाख 66 हजार जारी किया गया। सभागार में कुल 10 श्रमिकों के हितलाभ का प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। श्रमिकों के चेहरे पर खुशी रही।
विज्ञापन

जिले में श्रम विभाग द्वारा पांच-पांच सौ रुपये भत्ता प्राप्त करने के लिए स्नातक व परास्नातक बेरोजगार भी श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। योजना के एलान होने के बाद 31 दिसंबर तक 11,47,254 लोगों ने श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से ई-श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के लिए 500 रुपये महीने देने की घोषणा की है, तब से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री की ओर से पहले चरण में सोमवार को प्रदेश के 3,81,00,000 कामगारों को भरण-पोषण भत्ता के लिए एक हजार की धनराशि जारी की। इसमें जिले के 250966 श्रमिकों को भी लाभ मिला। यह श्रमिक 31 अक्तूबर तक पंजीकृत थे। धनराशि मिलने के बाद श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान रही। सभी ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, गणेश सिंह, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष दिवाकर तिवारी आदि रहे।
-----------------
पहली बार किसी सरकार ने श्रमिकों के बारे में सोचा। एक हजार की धनराशि से काफी राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक कार्य के सामानों को खरीदेंगे और अब उनका काम कुछ आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार खरवार, इलेक्ट्रिक कार्य
मजदूरी का पैसा जो मिलता है वह परिवार के भरण पोषण में खर्च हो जाता है। अब सरकार हर महीने 500 देगी तो परिवार को चलाने में सहूलियत मिलेगी। जौ पैसा मिला है उससे परिवार के बच्चों के लिए ठंड से बचाव की सामग्री लेंगे। सरकार ने यह सराहनीय काम किया है।
- संतोष कुमार खरवार, भवन निर्माण मजदूर
अब तक किसी ने मजदूरों की सुधि नहीं ली। मुख्यमंत्री ने मजदूरों को भला करने का काम किया है। हर माह मिलने वाले पैसे से परिवार के पोषण में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- राजीव, पेंटर
सरकार ने मजदूरों की सुधि लेकर अच्छा काम किया है। महंगाई के समय में यह पैसा काफी राहत पहुंचाएगा और परिवार के भरण पोषण में मदद मिलेगी।
- मुकेश कुमार, निर्माण मजदूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें