बलिया। नगर के रामपुर उदयभान स्थित डा. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य उमा सिंह ने सीबीएसई बोर्ड में टाप करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड में सम्मानित होने वाली दसवी की छात्रा आकांक्षा को 93.2फीसदी, अमृता 91 फीसदी , गौरी पांडेय 90 फीसदी अंक प्राप्त होने पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।