फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 पेट्रोल पंपों पर 10-10 हजार सुरक्षित रहेगा डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जिलापूर्ति अधिकारी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 65 पेट्रोल पंप संचालकों को 10-10 हजार लीटर डीजल सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीएसओ ने 12 पंपों के संचालकों को दो-दो हजार व 18 पंप संचालकों को एक-एक हजार लीटर पेट्रोल सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। डीएसओ ने पेट्रोल पंप संचालकों को डीजल व पेट्रोल के सुरक्षित स्टॉक को 24 मई 2019 तक रखने को कहा है।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे प्रशासनिक तैयारियां तेज होने लगी हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई और इसके अनुपालन को लेकर रोजाना विभिन्न टीमों का भ्रमण भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक होती जाएगी चुनावी कार्य को लेकर वाहनों का प्रयोग बढ़ता जाएगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के अलग-अलग इलाकों में स्थित 65 पेट्रोल पंप के संचालकों को 10-10 हजार लीटर डीजल सुरक्षित रखने को कहा है। इसके अलावा डीएसओ ने 12 पंप संचालकों को दो-दो हजार व 18 पंप संचालकों को एक-एक हजार लीटर पेट्रोल भी रिजर्व रखने का निर्देश दिया है। डीएसओ ने पंप संचालकों को निर्देश दिया है यह आरक्षित की गई मात्रा डेड स्टॉक के अतिरिक्त होगी। यह बताया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय या उनकी ओर से अधिकृत प्रतिनिधि के हस्ताक्षर से जारी पर्ची या आदेश पर संबंधित गाडि़यों में तेल की आपूर्ति करेंगे। डीएसओ केजी पांडेय ने पंप संचालकों को चेताया है कि समय-समय पर स्टॉक का सत्यापन किया जाएगा और स्टॉक कम मिलने पर संबंधित पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें