फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में बैरक का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना प्रांगण में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार को एडवोकेट उदय प्रताप सिंह ने किया। नवनिर्मित आरक्षी बैरक में करीब चार दर्जन से अधिक आरक्षियों के रहने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैरक का लोकार्पण करने के लिए पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ दुबे को आना था। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उमेश के साथ-साथ प्रभारी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व नगर पंचायत चेयरमैन जयश्री पाण्डेय के नाम का शिलापट्ट भी लग चुका था। लेकिन रविवार को आचार संहिता के लागू होने के कारण पुलिस अधीक्षक का कार्यक्रम निरस्त हो गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बृज कुमार सिंह, सुशील सिंह, शंकर यादव, अशोक जी, कलयुगी पाण्डेय, मोहम्मद समीम, राजा चौधरी, एसचओ बैरिया एसी त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें