बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था अपरिमिता के तत्वाधान में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन गोपाल उत्सव कुंज में किया गया। इस अवसर पर डॉ. कादम्बिनी सिंह को महादेवी वर्मा सम्मान, गायिका अनुभा राय को गिरिजा देवी सम्मान, समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती प्रमिला गुप्ता को ज्योतिबा फुले सम्मान, वैष्णवी मिश्रा को अमृता शेरगिल सम्मान तथा नेहा पाठक को पीटी उषा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद सरस्वती वंदना शैलेंद्र शर्मा तथा स्वागत गीत रजनी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। रजनी उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएं अपने अंदर छिपी शक्ति को समझें कि वह कमजोर नहीं है। प्रमिला गुप्ता ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें शिक्षित किया जाना और उन्हें आजादी और स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। प्रीति पांडेय ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। डॉ. कादंबिनी सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज में सशक्त होकर कदम से कदम पुरुषों के साथ मिला रही हैं। समाजसेवी नंदनी तिवारी ने कहा कि बेटी तो तभी समाज में उत्कृष्ट कार्य करेंगी जब उनकी भ्रूण हत्या होने से बचाया जाए। इस मौके पर संस्था की सचिव एवं गायिका सुनीता पाठक ने सभी महिलाओं के साथ संकल्प दिलाया कि मैं स्वयं दुर्लभ लाचार अथवा हीन साबित करने वाले किसी भी षड़यंत्र का दृढ़ता पूर्वक विरोध करूंगी तथा अपने व्यक्तित्व के विकास में बाधक बनने वाले तत्वों का सामना करूंगी। इस मौके पर अनिता शर्मा, कविता सिंह, आभा पांडेय, लाडली पाठक, सरिता पांडेय, नीतू वर्मा, ज्योति चौहान, अनन्या पांडेय, आभा राय आदि रहे।