फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में लगा बोर्ड तोड़कर किया गया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित विवादित भूमि पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर लगाए गए बोर्ड को मंगलवार की रात किसी ने उखाड़ कर गायब कर दिया। बुधवार को जब अस्पताल प्रशासन के साथ ही अन्य लोगों ने देखा तो क्षेत्र में यह चर्चा फैल गई। मामले में अस्पताल प्रशासन बैरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रही है। उक्त लगे बोर्ड पर जिलाधिकारी का आदेश लिखा हुआ था कि यह भूमि सरकारी है, इस भूमि का जो खरीद व बिक्री करेगा उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा के प्रांगण में वर्षों पहले बनी जच्चा-बच्चा केन्द्र को नवम्बर माह में जेसीबी से तोड़ने के साथ ही उक्त भूमि पर खड़े दर्जनों पेड़ो की कटाई कर लिया गया था। तब अस्पताल प्रशासन की तरफ से दिए तहरीर के मुताबिक बैरिया थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था। उस समय जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मौके का निरीक्षण कर तहसीलदार को कई बिंदुओं पर आदेश दिया था। जिसमे से एक आदेश यह भी था कि सोनबरसा अस्पताल स्थित भूमि पर तीन-चार बोर्ड लगवा दें, बोर्ड पर लिखा होगा कि यह जमीन अस्पताल की है जो भी इस जमीन को खरीद बिक्री करेगा वह स्वयं जिम्मेदार होगा। डीएम के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा स्थित विवादित भूमि की जांच व स्थलीय निरीक्षण कर तत्कालीन तहसीलदार बैरिया गुलाब चंद्रा ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें