फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने लदे वाहनों को सड़क पर खड़ा कर किसानों ने किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। दो हफ्ते से गन्ने की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने मनियर-बलिया मार्ग के बस स्टैंड पर मंगलवार को गन्ने से लदी गाड़ियों को रोड पर खड़ी कर घंटों जाम लगा दिया। जिससे गाड़ियों कि लंबी लाइन लग गई। थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने उच्चाधिकारियों से बात कर कांटा क्लर्क को मौके पर बुलाया, जहां उसके द्वारा गन्ने की तौल कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गन्ना किसानों को विभाग द्वारा गन्ने की खरीदारी के लिए लगभग दो सप्ताह पहले पर्ची का वितरण कर दिया गया। किसान अपने गन्ने की तौल कराने के लिए प्रत्येक दिन चक्कर काट रहे हैं। लेकिन गन्ने की खरीदारी नहीं हो रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना खरीद के लिए पर्ची तो दे दी गई, लेकिन क्रय केंद्र पर गन्ने के ढुलाई के लिए गाड़ी नहीं होने का हवाला देकर खरीदारी बंद कर दिया गया। कहा कि गन्ना ढुलाई कर रहे ठेकेदार से वार्ता करने पर डीएम से लिखित वर्क आर्डर की मांग की जा रही है। हम किसान कहा से वर्क आर्डर लाएं। जब गन्ने की तौल नहीं करना था तो खरीदारी करने के लिए पर्ची क्यों बाटी गयी। गन्ने की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने मनियर-बलिया मार्ग के बस स्टैंड पर गन्ना की लदी गाड़ियों को खड़ी करके जाम लगा दिया, और धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग थी कि जब तक हम लोगों का गन्ना तौल नहीं होगा, तब तक हम रोड जाम कर धरने पर बैठे रहेंगे। किसानों की जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव मौके पर पहुंच उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कांटा क्लर्क विजय यादव को मौके पर बुलाया। विजय यादव ने अपने सीसीओ चीनी मिल घोसी से बात कर गन्ना तौल करने का किसानों के बीच आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम करने वालों में संकल्प सिंह, बच्चा सिंह, युवा नेता गोपाल, सुनील कुमार उपाध्याय, अमरेंद्र सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर सिंह, राजकिशोर सिंह, अमरनाथ तिवारी, बबलू सिंह, राधे सिंह, संजीव कुमार, शिव नारायण राय, बृज बिहारी सिंह, विनय सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें