फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज परिणय सूत्र में बधेंगे 101 जोड़े, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। जिला मुख्यालय से 18 किमी पूरब स्थित कस्बा के श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के आयोजक श्रीकृष्ण सिंह बेरूवार ने बताया कि युवा शक्ति सेवा संस्थान के द्वारा 101 गरीब व असहाय परिवार के वर-कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक जोड़ों को शादी के बाद दान के रूप में 9 ग्राम सोना, पायल, बिछिया एवं एक सेट बर्तन, गोदरेज की अलमारी, बक्सा, अटैची व डबल बेड का पलंग भी दिया जाएगा। बताया कि आगंतुकों में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शंकर दुबे, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह सहित अन्य प्रदेशों के बड़े-बड़े दिग्गजों नेता प्रतिभाग कर आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें