फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में कक्षा-तीन, पांच व ग्यारहवीं कक्षा रही अव्वल क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली के उपलक्ष्य में नगर से सटे अगरसंडा स्थित फ़ीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार की सुबह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वर्ग में कक्षा-तीन, किशोर वर्ग में कक्षा-पांच तथा तरुण वर्ग में कक्षा-11 के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे। जिन्हें प्रधानाचार्य आभा पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फ़ीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता तीन वर्ग में बांटी गई थी। पहला बाल वर्ग, दूसरा किशोर वर्ग तथा तीसरा तरूण वर्ग। बाल वर्ग में कक्षा एक से चार तक, किशोर वर्ग में कक्षा पांच से आठ तक तथा तरुण वर्ग में कक्षा-नौ से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई थी। लेकिन निर्णायक मंडल ने बाल वर्ग में कक्षा-तीन, किशोर वर्ग में कक्षा-पांच तथा तरुण वर्ग में कक्षा-11 को विजेता घोषित किया। अंत में सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य आभा पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजीव पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, अखिलेश, अरविंद यादव, सुनीता पर्वत, शशिप्रभा आदि मौजूद रही।
उधर, चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाया। जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को दीपावली के बारे में जानकारी देते हुए उसके महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि यह पर्व भगवान राम के वन से आगमन की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश पर विजय का प्रतीक है। इस पर्व कां संदेश है कि हम आपस में वैमनस्य को मिटाकर त्योहार मनाएं। प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित कारते हुए कहा कि दीपावली के पूर्व जिस प्रकार घर को साफ करके दीपावली के दिन लक्ष्मी को घर में बसाया जाता है। उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन और मष्तिक के भीतर फैले कचरे को साफ करके उसमें सुविचार भरने की जरूरत है। इस मौके पर साकेत त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, अतुल पांडेय, रामजी त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, सोनी चौबे, गुंजन राय आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक : सेंट जेवियर्स स्कूल पर दीपावली पर्व के मद्देनजर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली प्रस्तुत कर मन मोहा। प्रतियोगिता को चार ग्रुप में विभाजित किया गया। जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाया। उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा के नेतृत्व में निर्णायक मंडल में प्रियंका गुप्ता, प्रगति गुप्ता, शिवांगी, प्रिया आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य जेआर मिश्र ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें