बलिया। शारदीय नवरात्र के समापन पर पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के शनिवार की शाम घाघरा तथा गंगा तट स्थित बने तालाबों में समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे।
नगर के सेंट थामस स्कूल जगदीशपुर में बंगाली समाज द्वारा स्थापित प्रतिमा को निर्धारित तिथि व समय के अनुसार विसर्जित किया गया। जबकि अन्य प्रतिमाएं नगर, कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्रों प्रतिमाएं विसर्जित की गई। इस दौरान जुलूस में डीजे की धुन पर युवाओं की थिरकती टोलियां आकर्षण का केंद्र रही।
बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार, घाघरा नदी के तुर्तीपार, पलिया, हल्दीरामपुर स्थित विसर्जन स्थल पर कड़े सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह सिलसिला देरशाम तक चलता रहा। दुबहर संवाददाता के मुताबिक: क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन प्रशासन द्वारा नियत स्थान पर गाजेबाजे के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान पूजा समितियों के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने साथ ही डीजे के धून पर थिरकते नजर आए। रेवती संवाददाता के अनुसार: चार दिवसीय दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कोलनाला कुंड व रेवती दह में शनिवार की देरशाम तक विसर्जित किया गया। रसड़ा संवाददाता के अनुसार: कस्बा सहित क्षेत्र में रखी अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन गाजेबाजे के साथ निर्धारित विसर्जन स्थल पर किया। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार: कस्बा सहित गांवों में रखी गई अधिकांश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ पचरूखिया, मझौंवा, सुघर छपरा, सहित अन्य घाटों पर बने तालाबों में किया गया। भरौली प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर गाजे-बाजे के साथ नियत स्थान पर बने तालाबों में विसर्जित किया। जबकि अन्य प्रतिमाएं अगले दिन विसर्जित होंगी।
बांसडीह संवाददाता के मुताबिक: कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में रखी कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को गाजेबाजे के साथ किया गया। जबकि अन्य शेष प्रतिमाओं का विसर्जन अगले दिन होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मनियर प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नियत स्थान पर किया गया। नगरा संवाददाता के अनुसार: विजयदशमी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। नगरा के अलावा नरही, मालीपुर, सलेमपुर, बछईपुर तथा अन्य चट्टियों पर रखी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चिलकहर संवाददाता के अनुसार: क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापति मां दुर्गा की प्रतिमाएं शनिवार की देररात ढोल नगाड़ों व गाजेबाजे के साथ विसर्जित किया गया।
रतसर संवाददाता के मुताबिक: क्षेत्र के नवदुर्गा समिति जनऊपुर, बारा बांध, रामपुर भोज, नूरपुर सहित कस्बा के हलचल कमेटी द्वारा स्थापित मूर्ति का विसर्जन किया गया। अति संवेदनशील धनौती धुरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था के अधीन पीएसी बल की तैनाती की थी। चौकी इंचार्ज देवेन्द्र नाथ दूबे जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने में हमराहियों के साथ डटे रहे। लालगंज संवाददाता के मुताबिक: क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शनिवार को गाजेबाजे के साथ नियत स्थान पर किया गया। हनुमानगंज संवाददाता के अनुसार: क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को नियत तालाबों में गाजेबाजे के साथ किया गया। जयप्रकाशनगर संवाददाता के मुताबिक: क्षेत्र के दर्जनों गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा गाजेबाजे के साथ नियत स्थान पर विसर्जित किया गया। गड़वार संवाददाता के मुताबिक: कस्बा सहित विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजेबाजेे के साथ नियत स्थान पर विसर्जित किया गया।