फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन संग अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर ग्राम में अवैध शराब बंदी अभियान के तहत ओझा के छपरा काली माई के स्थान पर जनजागरण मंच चेतावनी बैठक में एसडीएम, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सुखपुरा शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि जनजागरण मंच द्वारा यह बंदी अभियान काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बसंतपुर में अवैध शराब बनने नहीं दिया जायेगा। सभा की समाप्ति के बाद पता चला कि गांव में अवैध शराब का जखीरा है, इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में गांव के नौजवान जेसीबी मशीन द्वारा कई फीट नीचे खोदकर गाड़े गए 50 स्थान से हजारों लीटर शराब व लहन नष्ट किया गया। बता दें कि 16 अगस्त 2018 से शुरू होकर जहरीली शराब को बंद करने का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा अपेक्षित सहयोग के बाद भी शराब माफिया इसे बंद नहीं कर रहे हैं। इस अभियान में मुख्य रूप से ओंकार सिंह, पृथ्वीनारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, अंजनी सिंह, नित्यानंद मिश्र, हरेंद्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, दीना सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार सिंह, समीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, मंगल सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पूर्व सभा में पेंशनर्स संघ के कन्हैया सिंह ने सैकड़ों पेंशनर्स के साथ शपथ लिये कि कोई भी रिटायर आर्मी मैन शराब कैंटीन से नहीं लायेगा। जिसका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें