फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लेखपाल संघ के बैरिया तहसील अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसीलदार शशिकांत मणि के खिलाफ मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों ने नवागत एसडीएम अनिल चतुर्वेदी को पत्रक देकर तहसीलदार बैरिया का स्थानांतरण करने, आरके कार्यालय से संबंधित निर्विवादित वरासत का कम्प्यूटरीकृत खतौनी पर आदेश प्रिंट कर लेखपालों को उपलब्ध कराने, लेखपालों के वेतन समय से भुगतान करने की मांग की। लेखपालों ने एसडीएम को बताया कि बढ़े हुए वेतन के एरियर का समय से भुगतान न होने के लिए तहसीलदार जिम्मेदार हैं। सीडीओ बीएन सिंह और एसडीएम अनिल चतुर्वेदी ने लेखपालों से वार्ता कर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन लेखपाल तहसीलदार के स्थानांतरण तक आंदोलन करने पर अड़े रहे। इस मौके पर मदन यादव, लक्ष्मण गुप्ता, सतीश चंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, मोतीलाल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें