बेल्थरारोड। शारदा नारायण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार की रात बरनवाल धर्मशाला में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बीमारियों और इसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई। सांसद रवींद्र कुशवाहा और नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने फीता काटकर सेमिनार का शुभारंभ किया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा की नई जानकारी मिलेगी। चेयरमैन गुप्त ने लोगों को सेमिनार से लाभ उठाने की अपील की। शारदा नारायण अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सेमिनार में बाल रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, बांझपन आदि रोगों के विशेषज्ञों ने अनेक सुझाव दिए। सुजीत सिंह, डॉ. अंकिका सिंह, राहुल कुमार, जी पी चौधरी, अनीता सिंह, दुर्गेश कुमार, एस के जायसवाल, जफर आलम आदि लोग मौजूद रहे