बलिया। बिजली के शहरी बिलों के भुगतान के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं विद्युत विभाग की ओर से उपलब्ध है। नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई (भीम), मोबाइल वॉलेट जैसे- एयरटेल मनी, वोडा फोन एम-पैसा, पेटीएम, मोबिक्विक आदि के माध्यम से भी बिजली बिल भर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अपने ग्राम पंचायतों में कार्यरत सभी उपभोक्ता सेवा केंद्र, सीएससी पर विद्युत बिलों का भुगतान कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने कहा कि पुराने बिलों में से कंज्यूमर आईडी देखकर सीएससी से बिजली का बिल भी निकलवाकर और वहीं जमा भी करा दें। बिल में यदि किसी सुधार की जरूरत है तो संबंधित उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता से संपर्क कर संशोधित कराकर बिल जमा करा दें। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत रसड़ा एवं बेल्थरा क्षेत्र है, जबकि द्वितीय में बलिया टाउन के साथ-साथ फेफना विधानसभा के सभी उपकेंद्र हैं। खण्ड-तृतीय में बांसडीह एवं सिकंदरपुर तथा विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में दुबहड़, सोनवानी, रेवती, सहतवार उपकेंद्र के साथ बैरिया तरफ के सभी उपकेंद्र हैं।