फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ ओले ने फसलों को किया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर । शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी एवं तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ओला गिरने के कारण एक तरफ जहां किसान चिंतित दिखे। वहीं पोल गिरने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। रतसर फीडर के विद्युत अभियंता अभिषेक वर्मा का कहना है कि तेज हवाओं के कारण कई खंभे एवं तारों के टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित की गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है, जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगा। उधर किसान जब अपने खेत की ओर गए तो फसलों को जमीन चूमता देख सिर पर हाथ धर लिए। चैत का महीना खेतीबारी के लिए बहुत ही मायने रखता है, ऐसे में मौसम की तनिक भी बेरूखी किसानों की मेहनत को चौपट कर सकता है और शुक्रवार की शाम हुआ भी ऐसा। पलभर में किसानों के चेहरे की खुशी उदासी में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें