फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने कई शुल्कों में दी नगरवासियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने दाखिल खारिज और नामांतरण में हो रही परेशानियों को देखते हुए शुल्क में भारी कटौती की है। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया नगर वासियों से आए दिन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नामांतरण शुल्क में भारी कमी की गई है। बताया कि पहले किसी भी दाखिल को करने के लिए दो फीसदी शुल्क लिया जाता था। उसके स्थान पर अब 10 लाख रुपये की मालियत पर मात्र तीन हजार रुपये और सौ रुपये पत्राचार के लिए यानी कुल 3100 रुपये लिया जाएगा। जबकि दस लाख रुपये से अधिक के दाखिल खारिज पर चार हजार और 100 रुपये पत्राचार के लिए जाएंगे। इसी प्रकार वरासत शुल्क पहले तीन सौ रुपये लगते थे। अब चार सौ रुपये लगेंगे, जबकि पत्राचार शुल्क 100 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। वहीं, वसीयतनामा और कोर्ट के सुलहनामा के आधार पर नामांतरण शुल्क एक हजार तथा 100 रुपये पत्राचार के साथ कुल 1100 रुपये जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें