फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर के दौरान 172 लोगों का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में मंगल पांडेय विचार मंच की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें172 लोगों के आंखों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें आंखों की बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में बताया। कहा कि शरीर के इस नाजुक चीज की हिफाजत किया जाना बेहर जरूरी है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएन गुप्ता, स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक आरडी दुबे एवं नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने संयुक्त रूप से शहीद मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ रेटिना रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक गुप्ता ने शिविर में आंखों के रखरखाव के बारे में बताया। कहा कि आंखे भगवान की दी हुई नेमत है। इसकी हिफाजत करना जरूरी है। समय-समय पर जांच कराया जाना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह अंजनी सिंह, नीतेश पाठक, पन्नालाल गुप्ता, बब्बन विद्यार्थी , अरुण कुमार, अजीत पाठक , सूर्य प्रताप यादव, राजू मिश्रा, गणेश जी सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक तथा संचालन रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें