फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने मनाया लोकतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की ओर से बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में लोकतंत्र स्वतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। सदस्यों ने वर्ष 1975 से 1977 तक लगे आपात काल पर विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष राघव गुप्त ने कहा कि 25 जून 1975 से 20 मार्च 1977 तक देश में आपात काल रहा। इस दौरान देश के नागरिकों, मीडिया, रेडियो व न्यायालय का भी अधिकार तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सीमित कर दिया था। कहा कि इससे निजात दिलाने के लिए दूसरी आजादी का जंग लड़ना पड़ा। बताया कि 21 मार्च 1977 को देश में एक बार फिर लोकतंत्र बहाल हुआ था। इस मौके पर चंद्रशेखर, उपेंद्र गुप्ता, रामाशंकर चौहान, अमिर हसन, मुहम्मद मुस्लिम, दीनानाथ ठाकुर, अक्षयवर सिंह, रामदेव यादव, कमला शर्मा, श्रीराम कुंवर, बब्बन शर्मा, केश्वरनाथ पांडेय, विजय शंकर कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें