फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी पार्टी के लोगों का लोकतंत्र में नहीं रहा विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। त्रिपुरा में चुनाव परिणाम आने के बाद देशभर में लेनिन अंबेडकर महात्मा गांधी तथा पेरियार की मूर्तियां तोडी जाने लगी है। यह घटनाएं प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह बातें चंद्रशेखर उद्यान में बामपंथी दलों के बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड सुभाष सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मजदूर एवं किसान वर्ग काफी परेशान है। न्यूनतम मजदूरी के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। लेनिन की मूर्ति गिराए जाने की घोर निंदा की गई। फासीवादी चरित्र जो भाजपा एवं संघ परिवार ने दिखाया है उससे सभी जनतांत्रिक आगाह करते हुए एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की गई। सर्वसम्मत से तय हुआ कि 11 मार्च को बलिया शहर में इसके खिलाफ संयुक्त मार्च निकालकर भाजपा एवं संघ परविार के इस कुकृत्य का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर केशव सिंह आजाद, जनार्दन सिंह, लाल साहब, लक्ष्मण यादव, सत्यप्रकाश सिंह, रामकृष्ण यादव, अवध नारायण सिंह, तेज नारायण, ओमप्रकाश सिन्हा, रामजी यादव, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें