नगरा। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सिसवार नगरा रसड़ा रोड के छात्र कुशाग्र सत्याग्रह ने इंडियन टैलेंट एकेडेमिक सपोर्ट मुंबई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। अन्य प्रतिभागियों में कला में अंशिका सिंह नौवीं रैंक, गणित में दिव्यांशु पांडेय दो रैंक, निशांत सिंह तृतीय रैंक , विज्ञान मे छाया गुप्ता छठवीं रैंक हासिल किया है। छात्रों की इस कामयाबी पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक रीता सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए इसका श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया है। प्रिंसिपल दीपक सिंह ने प्रतियोगिता में सफल छात्रों से प्रेरणा लेकर अन्य छात्रों को भी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता के सोपान पर पहुंचने का आह्वान किया है। विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आदित्य कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता में सफल छात्रों को शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम समन्वयक विनीत दूबे व प्रीति सिंह ने अन्य छात्रों को भी प्रतियोगिता में सहभाग करने के लिए प्रेरित किया।