फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान तक आंदोलन रहेगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपदीय शिक्षक एसोसिएशन की बैठक टाउन डिग्री कॉलेज के जयप्रकाश नारायण सभागार में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धरना पूर्व की भांति जारी रहेगा। शिक्षकों ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे मामला दिन प्रति गंभीर होता जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉ अवनीश चंद्र पांडेय ने कहा कि क्षेत्राधिकारी उच्च शिक्षा वाराणसी द्वारा 12 जनवरी 2018 को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति को सुचारु रूप से विश्वविद्यालय चलाने के लिए टीडी कालेज का प्रशासक नियुक्त करने का आदेश दिया था। जिसका आज तक क्रियान्वयन नहीं किया गया। जिसके कारण शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने सर्वसम्मति से वेतन भुगतान में आई कठिनाई के लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराया। डॉ रंगनाथ मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक बुलाकर विश्वविद्यालय में की जा रही अनियमितताओं पर पर्दा डालने का प्रयास करें और शीघ्र ही वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और विकराल रूप धारण कर लेगा। इस मौके पर डॉ अशोक कुमार उपाध्याय, प्रकाश मिश्रा, सूबेदार डॉक्टर साहब दुबे, अजय पांडेय, अजय बिहारी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें