फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ बन रही सड़क, दूसरी तरफ उखड़ रही पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सिंकदरपुर-मनियर एसएच से टीएस बंधा मार्ग तथा मनियर बस स्टैंड से ताहिरपुर बंधे तक एक तरफ सड़क निर्माण किया जा रहा है। आलम यह है कि एक ओर सड़क बन रही है तो दूसरी ओर उखड़ती जा रही। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसके जांच की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सिकंदरपुर मनियर एचएस से टीएस बंधा मार्ग तथा मनियर बस स्टैंड से ताहिरपुर तक 8.050 किमी लंबी व अनुमानित लागत 569.69 लाख की यह सड़क ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू बलिया द्वारा कराया जा रहा है। शिलान्यास सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा द्वारा 24 अगस्त 2017 को किया गया था। ग्रामीणों की मानें तो निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ता व मानकों की अनदेखी की गई है। क्षेत्र के मनीष गुप्ता मोनू, बब्लू तिवारी, अरविन्द वर्मा, विजेंद्र चौहान, बलिराम, राजू, अरविन्द, बनारसी, प्रदीप आदि का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व सक्षम अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें