फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के कार्य को खुदका बताकर पीठ थपथपा रही है भाजपा : रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक डाक बंगला सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। पूर्व मंत्री ज़ियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश सरकार केवल हवा हवाई घोषणाएं कर सपा सरकार के शासन काल के कार्यों को अपना बताकर पीठ थपथपाने में व्यस्त है। कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों का 90 से 22 रुपये तक माफ किया गया है जो मात्र दिखावा है। बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग, समाजवादी पेंशन, बंद कर गरीबों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

जन-धन खातों से न्यूनतम धनराशि के नाम पर स्टेट बैंक ने गरीबों का 1767 करोड़ रुपये हड़प लिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश के सभी मंत्री केवल अपने विकास में लगे हुए हैं। कहा कि तहसील के जितने भी साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है किसी भी समिति पर कोई कर्मचारी नहीं रहता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा खरीद दरौली पक्के पुल की स्वीकृति के बाद भी निर्माण ना होने, नगर पंचायत में ढाई करोड़ पास होने के बाद बिजली का केवल न लगाए जाने, सपा शासन द्वारा स्वीकृत सड़कों का निर्माण ना होने और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व दलाली के विरोध में आगामी 5 मार्च को तहसील पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को डॉक्टर मदन राय ,विवेक सिंह ,राजेंद्र यादव ,मुन्नी लाल यादव , शिवजी यादव त्यागी, अनंत मिश्रा, अखिलेश सिंह, विश्राम यादव ,हीरालाल गौतम, प्रेम प्रकाश राय, प्रमुख राम बचन यादव, सुरेश सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें