रेवती। विद्युत सब स्टेशन पर सोमवार के दिन प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना अंतर्गत कुल 67 कनेक्शन निशुल्क दिये गये। विद्युत केन्द्र रेवती के जेई आनंद कुमार ने बताया कि मार्च 2018 तक सरकार की मंशा है कि हर को इस योजना से रोशन कर दिया जायेगा। अभी नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में जो कटौती हो रही है। वह जनपद स्तर से हो रहा है। सप्लाई रहने पर आपूर्ति मे कटौती लोकल स्तर पर नही की जाती है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति के बाबत सरकार सजग है तथा इस पर कार्य जोरों पर चल रहा है।प्रदेश के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर को बिजली रोशनी से जोड़ने की योजना है।