बलिया। सूर्यबदन विद्यापीठ बसंतपुर का वार्षिकोत्सव सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा और संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। कहा कि 21 वीं सदी का सबसे ताकतवार अस्त्र शिक्षा ही है। इसी के बल पर कोई देश या समाज आगे बढ़ते हुए अपना अस्तित्व कायम रख सकता है। प्रबंध समिति के प्रबंधक डा. गजेंद्र पाल सिंह ने विद्यालय के विजन को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य विनय तिवारी ने अभिभावकों को बच्चों के लिए समय देने की अपील की। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर आशीष चौरसिया, रिचा सिंह, आदर्श सिंह, हर्षवर्द्धन सिंह, शुभम मिश्रा, सुनील वर्मा, दुष्यंत सिंह, जेपी तिवारी आदि थे।