बलिया। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बेलहरी विकास खंड के प्रेरणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर एकौना में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें विषय विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर परामर्श भी देंगे। इस मौक पर मरीजों की नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, ईसीजी की जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम होंगे।
सीएमओ डा एसपी राय ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के सेवा कार्य में स्वास्थ्य विभाग पूरा सहयोग रहेगा। चिकित्सा शिविर में फीजिशियन के अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। शिविर में मरीजों की जांच के बाद दवाएं भी दी जाएंगी।