भदोही। ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क की साझेदार संस्था मानव संसाधन एवं महिला संस्थान की ओर से शनिवार को ग्राम बहरी के वनवासी बस्ती में ग्रामीण स्वास्थ जागरूकता व चिकित्सकीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनापुर, लोहचंदापुर, लच्छापुर, उधौपुर, दत्तीपुर आदि बनवासी बस्ती के लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों को उच्चीकृत अस्पतालों में रेफर किया गया।
इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को बताया कि स्वच्छता से ही निरोग रहा जा सकता है। इसलिए अपने आस पास साफ सफाई रखना आपकी ही जिम्मेदारी है। ऐसा कर वे निरोग और स्वस्थ रह सकते हैं। विशेषरूप से एक हफ्ते से अधिक खांसी आने पर अस्पताल जाकर डाक्टर से परामर्श लेने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुनीब, वीरेन्द्र, तारा, जयकुमार, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।