हल्दी। स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मिश्र की स्मृति में बलिया चैंपियन लीग मैच का फ़ाइनल रविवार को सोनवानी में हुआ। जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ बलिया से संबद्ध उ.प्र .टेनिस बाल क्रिकेट संघ इनामी प्रतियोगिता का फाइनल टी 20 मैच सोनवनी व द्वाबा के बीच हुआ। जिसमें द्वाबा ने सोनवानी क्रिकेट टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सोनवानी गांव के उत्तर टोला स्थित मैदान पर रविवार को महेश बाबा क्रिकेट क्लब सोनवानी व एचबी क्रिकेट एकेडमी द्वाबा के बीच मुकाबला हुआ। टास जीतकर सोनवनी की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। द्वाबा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाया। जवाब में उतरी महेश बाबा क्रिकेट क्लब सोनवनी 9 ओवर में 70 रन बना कर सिमट गई। मैन आफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज विकास सिंह को दिया गया। विजेता टीम को 5000 रुपया व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 3000 रुपया नकद इनाम के रुप में दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला टेनिसबाल सचिव असलम वारसी ने कहा कि खेल से बच्चे शारीरक रुप से स्वस्थ रहता है। निर्णायक की भूमिका निभाने वालों में मु. इलियास व सत्यम पांडेय रहे।