बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे विज्ञान मेला के दूसरे दिन विद्या भारती के गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद सिंह ने उद्घाटन किया। श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न होती है। विज्ञान मेले में छात्रों को विज्ञान, कंप्यूटर, गणित, सामाजिक विज्ञान, कृषि विज्ञान, जैविक खाद आदि की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण सिंह, बजरंग प्रताप सिंह, श्रीमती उमा सिंह, निर्भय, उपेंद्र पाठक, अरविंद, अनिल, जयप्रकाश सिंह आदि रहे।