फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी बलिया कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री लक्ष्मण सिंह व जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे का स्वागत किया गया। राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित मजबूत संगठन की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि हैं। संगठन ने बलिया में जिस कार्यकर्ता को टिकट दिया हैं। सभी भारी बहुमत से जीत का परचम लहराएंगे। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि पूरे जनपद के पार्टी के उमीदवारों का नामांकन कार्य कल तक पूर्ण हो जायेगा। उसके बाद आठ नवम्बर से 10 नवम्बर के बीच सभी नगर पालिका/ पंचायतों में कार्यकर्ता बैठक होगी। बैठक में चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुये अन्तिम रणनीति तैयार की जायेगी। बैठक में नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल, माधव प्रसाद गुप्त, विजय गुप्ता, संजय मिश्रा, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, संजीव कुमार डंपु, राजू सिंह डब्बू आदि उपस्थित रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन संजय मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें