पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव में गुरुवार की रात दुआर पर पटाखा बजाने के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर एक पक्ष को मारपीट कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। मारपीट में एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि प्रभुनाथ वर्मा अपने दुआर पर बैठे थे कि कुछ लोग उन्हीं के दुआर पर पटाखा बजाने लगे। जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के करीब छह-सात लोग वर्मा जी के घर में घुसकर जमकर परिवार के सदस्यों को पीटा। जिससे प्रभुनाथ वर्मा(62) ,अतुल वर्मा(30), अभिनव वर्मा(30), राकेश वर्मा(22), चंदन वर्मा(30), ललिता देवी (52), घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर पप्पू सिंह तथा अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।