फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : अहिरावण के वध होते ही जयकारा से झूम उठा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बिचला पोखरा स्थित मैदान में अहिरावण वध और पाताल विजय का मंचन किया गया । अहिरावण वध होते ही लीला प्रेमियों के जयकारे से वायुमंडल झूम उठा। राम के हाथों लंका के शूरवीर योद्धाओं के मारे जाने के बाद रावण चिंतित हो रावण ने पातालपुरी से अपने पुत्र अहिरावण को आवाहन कर बुलाया। अहिरावण पिता के आवाहन पर प्रकट हुआ। रावण ने राम से बदला लेने के लिए अहिरावण को प्रेरित किया। अहिरावण ने विभीषण का वेश धारण कर राम और लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पातालपुरी लेकर जा पहुंचा। पातालपुरी में दोनों भाइयों को माता चंडिका को बलि देने के लिए प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पातालपुरी में जादू-टोना, तंत्र -मंत्र का कार्यक्त्रस्म चला। इसके उपरांत अहिरावण द्वारा दोनों भाइयों का सिर झुकाकर बलि देने के लिए शस्त्र उठाया गया। उसी समय राम के जयकारे के साथ हनुमान प्रकट हुए। हनुमान ने घोर गर्जना के साथ गदा के एक ही प्रहार से अहिरावण को यमलोक पहुंचा दिया। अहिरावण के धराशाई होते ही लीला प्रेमियों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए ।लीला का भाव पूर्ण मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । इसके पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया ने पूजन-अर्चन के उपरांत लीला का शुभारंभ किया। उन्होंने राम के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें