बलिया। उप्र लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें मांग की गई कि शासनादेश/नियमावली अविलंब निर्गत कराने तथा कतिपय मंत्रियों व विधायकों द्वारा लेखपाल संवर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों पर तत्काल रोक लगे। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों और दिए गए आश्वासन के बावजूद लेखपाल संवर्ग की कोई मांग पूरी नहीं होने पर लेखपाल प्रतिनिधि मंडल आपसे मिलकर अपनी मांग पूरी कराने का निवेदन किया था। लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि शासनादेश/नियमावली अविलंब निर्गत कराने तथा कतिपय मंत्रियों व विधायकों द्वारा लेखपाल संवर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों पर तत्काल रोक लगे।